थाने में बटुकों की शिकायत, शीतलदास अखाड़े के प्रबंधक-महंत करते हैं अश्लील हरकत!
वाराणसी
धर्म की नगरी काशी को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। वाराणसी के शीतलदास अखाड़ा मठ में रहकर वेद की शिक्षा लेने वाले बटुकों ने मठ के प्रबंधक और पूर्व महंत पर अश्लील काम करने का आरोप लगाया है। बटुकों ने इसकी लिखित शिकायत भेलूपुर पुलिस से की है। पुलिस को लिखे गए शिकायती पत्र के मुताबिक, शीतलदास अखाड़े के प्रबंधक रामसरण दास और मठ के पूर्व महंत रामनिरंजन दास वेदपाठी बटुकों का शोषण करते हैं। यही नहीं, वे मठ में रहकर पढ़ने वाले बटुकों के साथ आएदिन अश्लील हरकत करने के अलावा उन्हें अनैतिक काम के लिए मजबूर करते हैं। बटुकों ने ये भी आरोप लगाया कि मठ में रहने वाले छात्रों के अलावा वे शिक्षकों से भी अभद्रता करते हैं। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बटुकों ने ये आरोप लगाया कि मठ में हो रहे इन अनैतिक कार्यों का सीधा असर उनके शिक्षा पर पड़ रहा है। बटुकों ने अपने भविष्य को भी अधर में बताया है।

पाठको की राय